Paralympic Games : अवनि लेखरा ने स्वर्ण जीत रचा इतिहास, योगेश-देवेंद्र ने जीता रजत, सुंदर को कांस्य

By: RajeshM Mon, 30 Aug 2021 11:38:52

Paralympic Games : अवनि लेखरा ने स्वर्ण जीत रचा इतिहास, योगेश-देवेंद्र ने जीता रजत, सुंदर को कांस्य

टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय एथलीटों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। सोमवार (30 अगस्त) को भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा ने इतिहास रच दिया। अवनि पैरालंपिक गेम्स के इतिहास में भारत को स्वर्ण दिलाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। अवनि ने 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड मेडल पर निशाना लगाया। जयपुर की रहने वाली अवनि ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के क्लास एसएच1 के फाइनल में 249.6 का स्कोर किया, जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड के बराबर है। वे क्वालिफिकेशन राउंड में 7वें स्थान पर रही थीं।

चीन की पैरा शूटर के खाते में 248.9 अंक रहे और उन्हें रजत मिला। आपको बता दें कि अवनि और उनके पिता प्रवीण लेखरा का वर्ष 2012 में जयपुर से धौलपुर जाते समय एक्सीडेंट हो गया था। अवनि को तीन महीने अस्पताल में बिताने पड़े, फिर भी रीढ़ की हड्‌डी में चोट के कारण वह खड़े और चलने में असमर्थ हो गईं। तब से अवनि व्हीलचेयर पर ही हैं। अवनि ने दिखा दिया कि हौसले बुलंद हो तो कोई भी बाधा आड़े नहीं आती।


avni lekhra,shooter avni lekhra,paralympic games,tokyo paralympic games,devender jhajhariya,sundar gurjar,yogesh kathunia ,अवनि लेखरा, निशानेबाज अवनि लेखरा, पैरालंपिक गेम्स, टोक्यो पैरालंपिक गेम्स, देवेंद्र झाझड़िया, सुंदर गुर्जर, योगेश कथुनिया, हिन्दी में खेल समाचार

स्वर्ण की हैट्रिक से चूके देवेंद्र झाझड़िया

पैरालंपिक गेम्स में दो बार के स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझड़िया ने टोक्यो में एक और पदक अपने नाम किया। 40 वर्षीय झाझड़िया ने जेवलिन थ्रो की एफ-46 इवेंट में 64.35 मीटर दूर भाला फेंका और रजत पदक पर कब्जा जमाया। इसी इवेंट में सुंदर गुर्जर ने 64.01 मीटर का थ्रो कर कांस्य जीता। श्रीलंका के दिनेश प्रियान हेराथ ने 67.79 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण जीता। राजस्थान के झाझड़िया ने इससे पहले रियो पैरालंपिक 2016 में गोल्ड मेडल जीता था। उनके नाम भारत की ओर से पैरालिंपिक में 2 बार गोल्ड जीतने का रिकॉर्ड है। झाझड़िया के पास अब पैरालंपिक गेम्स में कुल 5 पदक हो गए हैं। इसमें दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।


avni lekhra,shooter avni lekhra,paralympic games,tokyo paralympic games,devender jhajhariya,sundar gurjar,yogesh kathunia ,अवनि लेखरा, निशानेबाज अवनि लेखरा, पैरालंपिक गेम्स, टोक्यो पैरालंपिक गेम्स, देवेंद्र झाझड़िया, सुंदर गुर्जर, योगेश कथुनिया, हिन्दी में खेल समाचार

डिस्कस थ्रो में योगेश ने भारत को दिलाया रजत

योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो में भारत के लिए रजत पदक जीता। योगेश ने चक्का 44.38 मीटर दूर फेंका। दिल्ली के 24 साल के योगेश ने अपने छठे और आखिरी प्रयास में बेस्ट थ्रो किया। यह उनका सीजन बेस्ट भी है। ब्राजील के बतिस्ता डॉस सैंटोस क्लॉडनी ने 45.25 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर भाविनाबेन पटेल ने विमेंस टेबल टेनिस की क्लास-4 कैटेगरी में सिल्वर, निषाद कुमार ने मेंस T47 हाई जंप में सिल्वर और विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

ये भी पढ़े :

# टीवी की 'नागिन' सुरभि चंदना के साथ बीच सड़क पर राखी सावंत ने किया धासू डांस, वीडियो हुआ वायरल

# परिणीति चोपड़ा ने फैन्स को दिखाए अपने एब्स, वीडियो शेयर कर कही ये बात

# Krishna Janmashtami 2021: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये सरल उपाय, कर्ज मुक्ति से लेकर आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

# Krishna Janmashtami 2021 Wishes : कृष्ण जिनका नाम, गोकुल जिनका धाम... जन्माष्टमी के मौके पर अपने परिजनों को Whatsapp और SMS के जरिए भेजें ये संदेश

# जन्माष्टमी 2021 : कान्हा के छप्पन भोग में शामिल करें रबड़ी, जानें बनाने का तरीका #Recipe

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए क्रिकेट और खेल से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com